Akshara Singh Latest Video on Instagram: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ अक्षरा सिंह सिंगिंग से भी फैंस का दिल जीत लेती है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। इस बीच अक्षरा सिंह ने एक बार फिर से अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। अक्षरा का एक नया क्लिप सामने आया है, जिसमें वो देसी लुक में कहर बरपा रही हैं। अक्षरा सिंह के लेटेस्ट लुक को देख फैंस का दिन बन गया है।
अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो साड़ी लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। अक्षरा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। देसी लुक में अक्षरा सिंह एक से एक पोज दे रही है। अक्षरा सिंह से लोगों की नजरें नहीं हट रही है। भोजपुरी की क्वीन का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। फैंस इस क्लिप पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाई रहती है अक्षरा सिंह
बताते चलें कि अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। उनकी डेंटिंग लाइफ की बात करें तो अदकारा ने कुछ सालों पहले भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को डेट किया था। एक समय पर दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। हालांकि आज आलम ये है कि अक्षरा और पवन एक दूसरे का चेहरा भी नहीं देखते हैं। मालूम हो कि अक्षरा सिंह ने भोजपुरी के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आई थी, जहां उन्होंने धमाल मचा दिया था।
