भोजपुरी

Akanksha Dubey Suicide: Bhojpuri Actress आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, होटल रूम में मिली डेड बॉडी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 26, 2023, 12:56 PM IST

akanksha dubey bhojpuri actress commits suicide In Varanasi: भोजपुरी सिनेमा से एक चौंकाने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। चौंकाने वाली खबर में, 25 वर्षीय अभिनेत्री को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक होटल में मृत पाया गया है।

Image

bhojpuri Actress Akanksha Dubey

Akanksha dubey Commit suicide At Hotel Room: भोजपुरी सिनेमा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। चौंकाने वाली खबर में, 25 वर्षीय अभिनेत्री को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक होटल में मृत पाया गया है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या की है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आकांक्षा दुबे जाना-माना नाम है।फिल्मों में अभिनय और डांस के अलावा आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर रील्स की दुनिया में भी खूब अटेंशन पाती थीं। आकांक्षा दुबे जो आए दिन ही अपने म्यूजिक एल्बम्स को लेकर चर्चाओं में रहती थीं अब उनका अचानक यूं सुसाइड करना बेहद शॉकिंग है। हालांकि इसके पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।

मालूम हो कि एक्ट्रेस कुछ वक्त पहले ही पवन सिंह के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। दोनों ने 'करवटिया', 'सटा के पईसा' में साथ काम किया था और इन गानों को खूब पसंद किया गया था। आकांक्षा ने बहुत ही कम उम्र में भोजपुरी सिनेमा में कामयाबी हासिल की थी। मेरी जंग मेरा फैसला नाम की फिल्म से अपनी शुरुआत करने के बाद, वह मुझसे शादी करोगी (भोजपुरी), वीरों के वीर, फाइटर किंग, कसम पैदा करने के 2 जैसी कई फिल्मों में देखी गईं।

Akanksha duey

Akanksha duey

आपको बता दें, आकांक्षा दुबे ने अपने करियर की शुरुआत Tik Tok से की थी। इसके बाद वो Instagram ओर Youtube पर अपने टैलेंट के दम पर छा गईं। जब लाखों लोगों ने इन्हें पसंद करना शुरू किया तब आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ओर एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। देखते ही देखते आकांक्षा दुबे की फैन फॉलोइंग खूब बढ़ गई। आकांक्षा दुबे के परिवार में उनके माता पिता ओर भाई बहन रहते हैं। इनका परिवार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रहता हैं ओर यह भी अपने परिवार के साथ ही रहती थीं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article