भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी पर 11.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई के पंत नगर थाने में मामला दर्ज

Bhojpuri Actress Akanksha Awasthi Accused Of Fraud Along With Husband: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी पर करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले में उनके साथ-साथ उनके पति का नाम भी सामने आया है। आकांक्षा अवस्थी व उनके पति के खिलाफ मुंबई के पंतनगर थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

Bhojpuri Actress Akanksha Awasthi Accused Of Fraud Along With Husband: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में आकांक्षा अवस्थी पर कानूनी गाज गिरी है। आकांक्षा अवस्थी और उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार सिंह चौहान पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा अवस्थी, उनके पति और साथियों पर एक व्यापारी से मुनाफे के नाम पर 11.5 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगा है। इस मामले में आकांक्षा अवस्थी (Akanksha Awasthi) और उनके पति के खिलाफ मुंबई के पंतनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के खिलाफ शिकायत सीमा शुल्क निकासी व्यवसाय से जुड़े हितेश कांतिलाल अजमेरा ने दर्ज कराई है।

akanksha awasthi

फोटो क्रेडिट- आकांक्षा अवस्थी इंस्टाग्राम

आकांक्षा अवस्थी (Akanksha Awasthi) और उनके पति पर पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दोनों ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ और भारी आर्थिक ताकत वाले लोग बताया। अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी ने अंधेरी में फिल्म स्टूडियो और कलाकारों के ट्रेनिंग सेंटर का दावा किया। स्टूडियो के मालिकाना हक, शोहरत और 200 करोड़ रुपये के ब्याज-मुक्त लोन का लालच देकर उनसे निवेश कराया गया। शिकायत के मुताबिक एक्ट्रेस के पति विवेक कुमार ने बिहार के बेतिया इलाके में एक गोदाम में 300 करोड़ रुपये नकद होने की झूठी कहानी सुनाई। विवेक कुमार का कहना था कि कानूनी अड़चनों के कारण पैसा फंसा है और उसे छुड़ाने के लिए निवेश चाहिए। साथ ही उन्होंने बदले में चार दिन में 200 करोड़ रुपये बिना ब्याज लौटाने का वादा भी किया। इस भरोसे को पुख्ता करने के लिए एक्ट्रेस ने खुद पीड़ित को आश्वासन दिया।

End of Feed