भोजपुरी स्टार Pawan Singh को लगा झटका, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Ballia court imposes fine on Pawan Singh: पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में है। इस बीच पत्नी ज्योति सिंह के भरण-पोषण मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने पर उन्हें 1,000 रुपये का जुर्माना लगा।

भोजपुरी स्टार और बिहार के MLCपवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। एक तरफ वह अपनी फिल्मों और गानों को लेकर दर्शकों के बीच छाए हुए हैं, तो दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में है। इस बीच पवन सिंह को फैमिली कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) की ओर से दायर भरण-पोषण के मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। पवन सिंह इस सुनवाई में शामिल नहीं हो सके, जिसके बाद कोर्ट ने उन पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-क्या बनने वाली है Drishyam 4? अजय देवगन ने दिया जवाब)

pawan singh b

कोर्ट ने पवन सिंह पर लगाया जुर्माना (pic credit-instagram)

कोर्ट ने पवन सिंह पर लगाया जुर्माना

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के वकील हरिवंश सिंह ने PTI से बातचीत में बताया कि बुधवार को जज कमलापति प्रजापति की अदालत में ज्योति सिंह की ओर से दायर अंतरिम भरण-पोषण की याचिका पर सुनवाई होनी थी। इस दौरान पवन सिंह का बयान भी दर्ज किया जाना था। वकील के मुताबिक, पवन सिंह पटना में बाढ़ की वजह से कोर्ट में पेश नहीं हो सके। उनकी ओर से सुनवाई को आगे बढ़ाने के लिए आवेदन दिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने पवन सिंह पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की।

End of Feed