Namak Haram: आशीष तिवारी की नमक हराम ने भोजपुरी इंडस्ट्री में उड़ाया गर्दा, जल्द मराठी में बनेगा रीमेक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 21, 2023, 09:49 AM IST

Namak Haram: भोजपुरी फिल्म नमर हराम को हंगामा पर रिलीज कर दिया गया है। ये पहली फिल्म है जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये फिल्म लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। आइए बिना देर किए जानते हैं कैसी है फिल्म?

Namak Haram: भोजपुरी इंडस्ट्री पहले से काफी बदल गई है। भोजपुरी सिनेमा में पहले से बेहतर काम हो रहा है। लोग भोजपुरी गाने और फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। इन दिनों भोजपुरी फिल्म नमक हराम (Namak Haram) ने तहलका मचाया हुआ है। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही हैं। ये पहली भोजपुरी फिल्म है जिसे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। इसका फायदा मेकर्स को भरपूर मिल रहा है। इस फिल्म को 12 मई को हंगामा पर रिलीज किया गया है। आप इस फिल्म को एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं।

namak haram

Namak Haram Poster (credit pic: instagram)

फिल्म में त्रिशाकर मधु, तनुश्री चटर्जी और आशी तिवारी ने शानदार काम किया है। इस फिल्म का निर्देशन आशीष तिवारी ने किया है। त्रिशाकर मधु ने इस फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। त्रिशाकर मधु की एक्टिंग के लोग कायल हो गए है। उन्होंने फिल्म में जबरदस्त काम किया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक आशीष का कहना है कि लंबे समय से में इस फिल्म इंडस्ट्री को देखते हुए आ रहा हूं। सब लोग एक ही बात कहते हैं कि एक दम नई फिल्म है। लेकिन नजर आती है वही घिसी पीटी कहानी। हम लोगों ने ऐसी फिल्म बनाई जिसको देख कर लोग सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

End of Feed