Anjor Kare India Mein Song: आम्रपाली दुबे के ठुमकों पर फिदा हुए निरहुआ, रोमांटिक वीडियो ने मचाया तहलका

Anjor Kare India Mein Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर-सिंगर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की फिल्म 'जय वीरू' का भोजपुरी सॉन्ग 'अंजोर करे इंडिया में' (Anjor Kare India Mein) को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है।

Anjor Kare India Mein Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी फैन्स को ऑनस्क्रीन खूब पसंद आती है। भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों और गानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस दौरान यूट्यूब की दुनिया में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'जय वीरू' का 'अंजोर करे इंडिया में' (Anjor Kare India Mein) गाना खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना इस समय लोगों की पसंद बना हुआ है।

Dinesh Lal Yadav and Aamrapali Dubey

वायरल हुआ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना

इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक और सिजलिंग केमिस्ट्री लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। वीडियो में आम्रपाली दुबे के ठुमकों पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ फिदा हो गए हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर 48 लाख व्यूज मिल चुके हैं। गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने बोल्ड आजाद सिंह ने लिखे हैं जबकि इसका शानदार म्यूजिक धंजय मिश्रा ने दिया है।

End of Feed