Akansha Dubey Suicide Case: मौत से पहले आकांक्षा के साथ मौजूद था ये शख्स, होटल की रात का CCTV फुटेज आया सामने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 31, 2023, 08:59 PM IST

Akansha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के केस में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को होटल का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इस फुटेज में एक्ट्रेस अपने दोस्त के साथ दिखाई दे रही है।

Akansha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) सुसाइड केस में पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने समर सिंह और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। आकांक्ष ने 26 मार्च को अपने होटल के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

एक्ट्रेस ने वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में सोमेंद्र होटल में फांसी लगाई थी। अब होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आकांक्षा ब्लू कलर के जींस और ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस देर रात अपने किसी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। वो अपने दोस्त से होटल की लॉबी में बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं।

End of Feed