भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर चर्चा में है। कुछ दिनों से एक्टर और सिंगर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। जब तक बात उनकी थी तो वो चुप थे लेकिन बात जब बेटी की आई तो वो चुप नहीं रह पाए। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस से बात की। वीडियो में एक्टर काफी दुखी नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो में एक्टर ने कहा कि अगर आप लोगों को लगता है कि मैंने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए कुछ नहीं किया तो मैं इस इंडस्ट्री को छोड़ दूंगा। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
khesari lal yadav (credit pic: social media)
खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं बस काम करना चाहता हूं। वो बार- बार यही कहते नजर आए कि मुझे काम करने दो। मैंने हर हाल में चाहा है कि मैं लोगों का मनोरंजन करूं। मैंने हमेशा किया भी है, चाहे मेरी तबीयत खराब हो। अगर आप लोगों को लगता है कि मैंने भोजपुरी भाषा के लिए कुछ नहीं किया है या मैं आप लोगों का मनोरंजन ठीक से नहीं कर पा रहा हूं तो मैं ये इंडस्ट्री छोड़ दूंगा। मैं किसी और इंडस्ट्री में चला जाऊंगा। मुझे मेहनत करना आता है और मैं वहां भी अपने आपको साबित करना चाहता हूं। मुझे मेहनत करनी आती है। ऐसा नहीं है कि मुझे मेहनत करनी नहीं आती है।
भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ देंगे खेसारी लाल यादव
क्या है पूरा मामला
दरअसल लाइव शो के दौरान खेसारी लाल के किसी करीबी दोस्त ने एक लड़के को थप्पड़ मारा था। इस बात से राजपूत सामाज काफी भड़का हुआ है। जब तक बात खेसारी लाल की थी तो वो चुप थे। अब विरोधी एक्टर की बेटी को निशाना बना रहे हैं। विरोधी एक्टर की बेटी कृति की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील गाने बना रहे हैं।
