Aamrapali Dubey Pregnancy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) अब सुर्खियों में आ गई हैं। आम्रपाली दुबे की प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। आम्रपाली की कुछ फोटोज वायरल काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। फैंस का मानना है कि बिना शादी किए आम्रपाली दुबे प्रेग्नेंट हो गई हैं। इन फोटोज को देख कर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह पूरी सच्चाई नहीं है, इन फोटोज के पीछे की पूरी कहानी जानना भी काफी जरूरी है। आम्रपाली दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन के तौर पर भी जाना जाता है। आम्रपाली दुबे की प्रेग्नेंसी की खबरों की जांच-पड़ताल करने के बाद पता चला है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और आम्रपाली दुबे प्रेग्नेंट नहीं है। कई लोगों के मन में सवाल है कि यह बेबी बंप की फोटोज क्यों वायरल हो रही हैं, आइए इसकी सच्चाई भी जानते हैं।
Aamrapali Dubey Baby Bump
प्रेग्नेंट नहीं हैं आम्रपाली दुबे
एक बार फिर बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। आम्रपाली दुबे की यह वायरल तस्वीर उनकी अपकमिंग फिल्म 'दाग एगो लांछन ' की है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे मुख्य भुमिका में नजर आने वाली हैं। खुद आम्रपाली दुबे ने इस बात का खुलासा किया है। बेबी बंप की फोटोज शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी आनेवाली फिल्म 'दाग एगो लांछन' का एक फर्स्ट लुक रिवील कर रही हूं। यह हमारी फिल्म का पहला लुक हैं। इसके साथ ही ट्रेलर भी जल्द रिलीज किया होने वाला है।'
बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फिलहाल शादी नहीं हुई हैं, इसके साथ ही बेबी बंप की फोटोज भी उनकी फिल्म से जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ ही रितेश पांडे और विक्रांत सिंह राजपूत मेन लीड में नजर आने वाले हैं।
