Miss Universe Grand Finale: यहां देखें मिस यूनिवर्स का ग्रैंड फिनाले, भारत से 21 साल की हरनाज संधू हुईं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2021, 07:01 AM IST

Miss Universe Grand Finale 2021: इज़रायल में मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता के लिए 12 दिसंबर 2021 की तारीख निर्धारित हुई है हालांकि यह कार्यक्रम सभी देशों में 13 दिसंबर को प्रसारित हो रहा है।

Miss Universe Grand Finale: यहां देखें मिस यूनिवर्स का ग्रैंड फिनाले, भारत से 21 साल की हरनाज संधू हुईं शामिल

Miss Universe Pageant Finale: 2021 में इज़रायल के अंदर हुई मिस यूनिवर्स पेजेंट की प्रतियोगिता एक बार फिर चर्चा में है जहां मॉडलिंग की दुनिया में अपना और अपने देश का नाम ऊंचा करने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों और कोनों से कई सुंदर व प्रतिभाशाली महिलाओं ने इस साल भी शिरकत की। अपनी खूबसूरती और रैंप वॉक से सबके होश उड़ाने वाली कई देशों की सुंदरियां इसका हिस्सा बनी हैं। इस साल 2021 में प्रतियोगिता का 70वां संस्करण आयोजित किया गया है, जिस वजह से इज़रायल में इस कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहीं।

ल 2021 की मिस यूनिवर्स को लाने में मॉडल्स के साथआयोजक से लेकर जज तक शामिल हैं। दुनिया के सामने लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रतियोगिता की प्राथमिक स्टेज में 75 से ज्यादा देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था।

आखिरकार इस 12 दिसंबर को प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का दिन भी आयोजित हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि मिस यूनिवर्स  2021 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कहां, कब-किस समय आयोजित हुआ और इसे कैसे इसे देख सकते हैं? 

मिस यूनिर्स ग्रैंड फिनाले: कहां, कब और कैसे? (How and Where to watch miss universe 2021)
इजराइल के इलियट में मिस यूनिवर्स का 70वां वर्जन 12 दिसंबर 2021 को आयोजित हुआ है, जिसमें अमेरिकी टीवी प्रेजेंटर स्टीव हार्वे बतौर होस्ट शामिल हैं। हालांकि, लाइव प्रसारित ना होकर लोग घर बैठे लोगों को मिस यूनिवर्स का ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम अगले दिन यानी 13 दिसंबर 2021 को देखने को मिलेगा। भारत में इसका प्रसारण वूट सेलेक्ट ऐप पर सुबह 5:30 बजे से स्ट्रीम हो रहा है।

मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में भारत से हरनाज संधू:
इस साल 2021 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की ओर से चंड़ीगढ़ में जन्मीं हरनाज संधू ने प्रतिनिधित्व किया है। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब भी जीता था। उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया।

Harnaz Sandhu in Miss Universe 2021

ऊपर बताए दोनों प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 का हिस्सा बनीं और अब वह मिस यूनिवर्स 2021 में भारत की ओर से शामिल हुई हैं। मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘बाई जी कुट्टांगे’ और ‘यारा दियां पू बारां’ हैं।

End of Article