Adipurush चौथे दिन Box Office पर हुई धड़ाम, कमाई में 70% की आई गिरावट

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 09:57 PM IST

Adipurush Box Office Day 4 (Early Estimates): ओम राउत द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म में प्रभास भगवान श्रीराम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान लंकापति रावण के किरदार में हैं, जबकि यह मूवी तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में भी रिलीज की गई है।

Adipurush Box Office Day 4 (Early Estimates): रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन धड़ाम हो गई। इस बात के संकेत मूवी से जुड़े अर्ली एस्टिमेट्स से मिली, जिनमें प्रभास स्टारर इस मेगा बजट फिल्म की कमाई में 70% से 75% की गिरावट देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स में शुरुआती ट्रेंड्स के हवाले से बताया गया कि आदिपुरुष सोमवार को नौ से 10 करोड़ रुपए की सीमा में रह सकती है, जो कि शुक्रवार (16 जून को 35 करोड़ रुपए) के आंकड़े से 73% कम है।

adipurush movie

फिल्म आदिपुरुष 16 जून, 2023 को रिलीज हुई थी। (फाइलः IANS)

आदिपुरुष ने शुक्रवार को पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 15.45 करोड़ रुपए जुटाए थे, जबकि सोमवार को इसके इन जगहों से 4.50 करोड़ रुपए के आस-पास जुटाने की आस जताई गई।

End of Feed