Lok Sabha Election 2024: गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे युवराज सिंह, अटकलों को किया खारिज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 06:10 AM IST

Yuvraj Singh: युवराज सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मीडिया में आई खबरों के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न तरीकों और क्षमताओं के जरिए जरुरतमंद लोगों का समर्थन और उनकी मदद करने में निहित है और मैं अपनी संस्था यूवीकैन के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा।

Yuvraj Singh: लोकसभा चुनाव 2024 में 400 का आंकड़ा पार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) कई नए चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी में है। इसमें सिने व खेल जगत के कई नाम शामिल हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर युवराज सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने की चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। इस बीच युवराज सिंह ने खुद उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह राजनीति में कदम रखने वाले हैं।

Yuvraj Singh

युवराज सिंह नहीं लडेंगे लोकसभा चुनाव

भारत के पूर्व हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं और पंजाब की गुरदासपुर सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका जुनून विभिन्न तरीकों और क्षमताओं के जरिए जरुरतमंद लोगों का समर्थन और उनकी मदद करने में है, जिसे वह अपनी संस्था के माध्यम से जारी रखेंगे।

End of Feed