'यूपी में थे अजगर जैसे माफिया, हमने शांत कर दी उनकी गर्मी...' राजस्थान में बोले योगी आदित्यनाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 07:16 PM IST

Yogi Adityanath in Rajasthan: योगी आदित्यनाथ ने कहा, राजस्थान में भाजपा सरकार होती तो कन्हैया लाल जैसे निर्दोषों की हत्या नहीं होती। कांग्रेस सरकार कन्हैया लाल के परिवार को 5 लाख मुआवजा देती है और जयपुर में मोटरसाइकिल से आपस में टकराकर मुस्लिम मरते हैं तो उन्हें 20-20 लाख रुपये दिया जाता है।

Yogi Adityanath in Rajasthan: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनावी समर के बाद गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में पांच रैली कर आठ विधानसभा क्षेत्रों को साधा। स्थानीय मतदाताओं ने यूपी के सीएम को सिर आंखों पर बैठाया। योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे। बोले कि मुगल काल में हिंदू मंदिरों को क्षतिग्रस्त कर गुलामी के ढांचे खड़े कर दिए गए थे। अयोध्या में राम मंदिर तोड़कर विवादित ढांचा बना दिया गया। हम आंदोलन करते थे तो कांग्रेस सरकार अत्याचार करती थी। राजस्थान सरकार तुष्टिकरण की हदों को पार कर चुकी है। यह सरकार मुआवजा देने में भी भेदभाव करती है। कन्हैया लाल के परिवार को 5 लाख मुआवजा देती है और मुस्लिम मोटरसाइकिल से आपस में टकराकर जयपुर में मरते हैं तो उन्हें 20-20 लाख रुपये दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन हमने वसूली करने वालों की गर्मी शांत कर दी।

Yogi Adityanath.

राजस्थान में योगी आदित्यनाथ

राजस्थान ठान चुका है- इस बार परिवर्तन होकर रहेगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिपाल्दा से प्रेम गोचर व सांगोद से हीरालाल नागर के पक्ष में जनसभा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के वीर-वीरांगनाओं, बलिदानियों की कहानी से देश प्रेरणा लेता है। भारत के जवान आज भी देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अभय प्रदान करते हैं। यहां के किसान व विभिन्न तबके से जुड़े नागरिक राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़कर अपनी कला व विधाओं से एक भारत, श्रेष्ठ भारत के पीएम मोदी के विजन को नया आयाम प्रदान करते हैं। राजस्थान में परिवर्तन की नई बयार है। राजस्थान ठान चुका है कि इस बार परिवर्तन होकर रहेगा। जब बाढ़, अतिवृष्टि, कोरोना व आपदा आती है तो कांग्रेस के नेता गायब हो जाते हैं। पिपाल्दा से लेकर दिल्ली तक सभी कांग्रेसी नेताओं के यही हाल हैं। राज्य सरकार विफल हो गई थी, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी ने अतिवृष्टि के समय घर-घर राहत सामग्री वितरित करने की निगरानी की। विदेश दौरा स्थगित कर कोटा आए और हर व्यक्ति का ध्यान रखते हुए बिना भेदभाव शासन की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया। हमारे जनप्रतिनिधि ऐसे लोग ही होने चाहिए।

End of Feed