86 वर्षीय यशवंत सिन्हा बनाएंगे नई पार्टी, झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी

यशवंत सिन्हा साल 2021 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन अब पार्टी में उनकी बिल्कुल भी सक्रियता नहीं है। अब वह नए सिरे से सक्रिय हो रहे हैं।

Yashwant Sinha: भारतीज जनता पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता 86 वर्षीय यशवंत सिन्हा ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर ली है। यशवंत सिन्हा झारखंड में नई पार्टी बनाएंगे। यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके थे। कुछ वर्षों पहले भाजपा हाईकमान से मतभेद के बाद वह भाजपा से अलग हो गए। अब अपनी पार्टी बनाने की तैयारी में हैं। आगामी चुनाव में वह ताल ठोकेंगे और पहली बार स्वतंत्र रूप से अपनी ताकत दिखाएंगे।

Yashwant sinha

यशवंत सिन्हा

टीएमसी में हुए थे शामिल

यशवंत सिन्हा साल 2021 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन अब पार्टी में उनकी बिल्कुल भी सक्रियता नहीं है। लोकसभा चुनाव में हजारीबाग सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने उनके पुत्र जयंत सिन्हा का भी टिकट काट दिया था। यहां भाजपा ने मनीष जायसवाल को टिकट दिया था जिसका सिन्हा ने सीधा विरोध किया था। यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पटेल को समर्थन दिया था और उनके पक्ष में वोट की अपील भी की थी हालांकि पटेल को पराजय का सामना करना पड़ा। यशवंत सिन्हा के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आने के बाद जिले में भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी।

End of Feed