देहरा सीट पर इतिहास रचने के बाद क्या बोलीं सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, पहली बार यहां से जीती है कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी होशियार सिंह को 9,399 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2012 में किए गए परिसीमन के बाद बना था देहरा
  • होशियार सिंह ने दो बार निर्दलीय जीत की थी हासिल
  • इस बार भाजपा से होशियार सिंह थे मैदान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने विधानसभा उपचुनाव में इतिहास रच दिया है। कमलेश ठाकुर ने वो सीट कांग्रेस को दिला दी है, जिसपर कांग्रेस कभी नहीं जीती है। 2012 में परिसीमन के बाद देहरा विधानसभा सीट बना था, जिसके बाद इस सीट पर निर्दलीय और बीजेपी का कब्जा रहा था। लेकिन इस बार कांग्रेस ने यह सीट जीत ली है।

kamlesh thakur

कमलेश ठाकुर ने जीती देहरा सीट

End of Feed