Yogendra Chandolia: कौन हैं योगेंद्र चंदोलिया जिन्हें हंसराज हंस का टिकट काटकर उत्तर पश्चिम दिल्ली से BJP ने बनाया उम्मीदवार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 13, 2024, 10:37 PM IST

North West Delhi BJP Candidate Yogendra Chandolia: उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंसराज हंस सांसद थे, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है उनकी जगह योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया है जानें उनके बारे में...

Delhi BJP Candidate Yogendra Chandolia: उत्तर-पश्चिम दिल्ली बीजेपी ने हंसराज हंस का टिकट काटकर योगेंद्र चंदोलिया (Yogendra Chandolia) को मौका दिया है, यानी लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया पर भरोसा रखकर बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है, गौर हो कि बीजेपी के 72 उम्मीदवारों के नामों का एलान 13 मार्च को किया गया इस लिस्ट के मुताबिक पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया है।

Who is Delhi BJP Candidate Yogendra Chandolia

उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट पर बीजेपी ने योगेंद्र चंदोलिया को मौका दिया है

नॉर्थ दिल्ली एमसीडी के मेयर भी रहे हैं

56 साल के योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली बीजेपी का जाना माना नाम है वो नॉर्थ दिल्ली एमसीडी के मेयर भी रहे हैं और दिल्ली बीजेपी के महासचिव हैं वहीं चंदोलिया दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के चेयरमैन रहे हैं, इससे पहले दो बार निगम का चुनाव भी जीतकर पार्षद रह चुके हैं।

End of Feed