Who Is Navya Haridas: बीजेपी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ नाव्या हरिदास को टिकट दिया है। यानि कि प्रियंका गांधी के खिलाफ वायनाड से नाव्या हरिदास चुनाव लड़ेगी।
कौन है नाव्या हरिदास
ये भी पढ़ें- Jharkhand BJP List: झारखंड के लिए आ गई बीजेपी की पहली लिस्ट, धनवार से बाबूलाल मरांडी और जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट
कौन है नाव्या हरिदास
नाव्या हरिदास भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। वह कोझिकोड निगम में दो बार पार्षद रह चुकी हैं और निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं। वह 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कोझिकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए की उम्मीदवार थीं।
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद सीट हुई है खाली
वायनाड सीट से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में जीते थे। इसके अलावा राहुल गांधी को रायबरेली से भी जीत मिली थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने वायनाड से इस्तीफा दे दिया था और प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड से चुनाव लड़ाने की घोषणा की थी। वहीं इस सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का उम्मीदवार घोषित किया है।
कई और उम्मीदवारों की घोषणा
बीजेपी ने इसके अलावा असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। बीजेपी ने रमाकांत भार्गव को बुधनी से मैदान में उतारा है, यह सीट मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली की गई थी।
