"केंद्रीय बलों ने मेरी कार की तलाशी लेने की कोशिश की", बंगाल चुनाव से पहले गरमाई सियासत, सीएम ममता का केंद्र और चुनाव आयोग पर बड़ा वार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नई बहस और टकराव को जन्म दे दिया है।

West Bengal Assembly Election 2026: जहां एक और पश्चिम बंगाल में चुनावी (Assembly Elections 2026) तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि जब वह दिन में कोलकाता हवाई अड्डा जा रही थीं, तभी केंद्रीय बलों ने उनकी कार की तलाशी लेने की कोशिश की। मुख्यमंत्री से पहले, उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि निर्वाचन आयोग ने उनके नेताओं के वाहनों की गहन तलाशी लेने का आदेश दिया है।

CM Mamata Banerjee (File Photo)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

ममता दीदी ने लगाए ये आरोप

ममता बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्रियों पर चुनाव वाले राज्य में 'पैसा लाने' और 'अपने पदों का दुरुपयोग करने’ का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "जब मैं आज कोलकाता हवाई अड्डा जा रही थी तो केंद्रीय बलों ने मेरी कार की तलाशी लेने की कोशिश की। अगर आपमें हिम्मत है, तो आप हर दिन मेरी कार की जांच करें।"

End of Feed