Bengal Election: 'हुमायूं और ममता एक जैसे; भाजपा बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने देगी...' बोले अमित शाह

भरतपुर से विधायक हुमायूं को बंगाल में बाबरी जैसी मस्जिद के निर्माण का प्रस्ताव रखने के बाद पिछले साल दिसंबर में टीएमसी से निलंबित कर दिया गया था। हुमायूं ने खुद की पार्टी बना ली और वो भरतपुर से चुनाव मैदान में हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर "एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।" उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (bjp) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतती है, तो वह राज्य में बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने देगी। पश्चिम बर्धमान जिले के कोयला खदान क्षेत्र रानीगंज में आयोजित एक चुनावी रैली में शाह ने ममता पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने तृणमूल सुप्रीमो के इस कदम और मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद बनाने के हुमायूं के प्रस्ताव के बीच समानता दर्शाने की कोशिश की।

amit shah

अमित शाह (फाइल फोटो)

मर्शिदाबाद के भरतपुर से विधायक हुमायूं को बंगाल में बाबरी जैसी मस्जिद के निर्माण का प्रस्ताव रखने के बाद पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। बाद में हुमायूं ने खुद की पार्टी बना ली और वह भरतपुर से फिर से चुनाव मैदान में हैं।

End of Feed