हो गया कंफर्म! जुलाना से चुनाव लड़ेगी विनेश फोगाट, आज ही थामा है कांग्रेस का दामन

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, जिसके बाद उनके हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की खबरें हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • विनेश फोगाट के जुलाना से चुनाव लड़ने की खबर
  • बजरंग पूनिया पर सस्पेंस बरकरार
  • आज ही दोनों हुए हैं कांग्रेस में शामिल

विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ेगी, ये लगभग कंफर्म हो गया है। आज ही कांग्रेस में शामिल हुई विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने पर कई अटकलें लग रही थीं, जिसे लेकर अब कांग्रेस के हरियाणा अध्यक्ष ने ही साफ कर दिया है कि वो जुलाना से चुनाव लड़ेंगी। वहीं बजरंग पूनिया को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है, कहा जा रहा है कि पूनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे।

End of Feed