हरियाणा में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में होंगे खरगे, सोनिया, राहुल और हुड्डा...विनेश और बजरंग भी शामिल

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 89 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और गठबंधन के तहत एक सीट उसने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
  • स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा शामिल
  • पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नाम भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में

Congress Star Campaigners in Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला तथा कुमारी सैलजा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Vinesh and Bajrang

हरियाणा चुनाव 2024

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के भी नाम

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नाम भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। इसके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख उदय भान और वरिष्ठ नेता अजय माकन, बीरेंद्र सिंह, आनंद शर्मा और सचिन पायलट शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी तथा कई अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

End of Feed