Vibhakar Shastri : कांग्रेस में 'भागमभाग' जारी, अब पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने छोड़ी पार्टी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 01:06 PM IST

Vibhakar Shastri Resigns from Congress : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ दिया है। विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्यागपत्र भेजा है।

Vibhakar Shastri Resigns from Congress: लोकसभा चुनाव से पहले 'भारत जोड़ो न्याया यात्रा' निकाल रही कांग्रेस न तो अपने 'INDI' अलायंस को एकजुट रख पा रही है और न ही अपने नेताओं को। उसके सहयोगी दल और नेता एक-एक कर उसका साथ छोड़ रहे हैं। अब पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ दिया है। विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्यागपत्र भेजा है।

End of Feed