राजस्थान में मोदी की गारंटी के लिए वसुंधरा राजे साबित होंगी संजीवनी? समझिए अहमियत

Rajasthan Election 2023: भाजपा को इस बात का भरोसा है कि एक बार फिर राजस्थान में वो सरकार बनाने जा रही है। मगर इस चुनाव में वसुंधरा राजे की कितनी अहमियत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार अपने संबोधन में मोदी की गारंटी का जिक्र कर रहे हैं। इन वादों में वसुंधरा राजे की क्या भूमिका रहने वाली है?

BJP in Rajasthan Chunav: राजस्थान में क्या 5 साल भाजपा, 5 साल कांग्रेस वाला फॉर्मूला जारी रहेगा या फिर 30 साल पुराने रिकॉर्ड को कांग्रेस ध्वस्त कर देगी? इस सवाल का जवाब अगले महीने यानी 3 दिसंबर, 2023 को मिल जाएगा। राजस्थान में भाजपा पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, मगर इसमें कोई शक नहीं है कि यदि भाजपा जीतती है तो वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार होंगी। इन दिनों राजस्थान में 'मोदी की गारंटी' पर सियासी उठापटक का दौर बदस्तूर जारी है। भाजपा के लिए वसुंधरा राजे कितनी जरूरी हैं, आपको समझाते हैं।

Vasundhara Raje PM Modi Rajasthan Chunav

क्या फिर राजस्थान की मुख्यमंत्री बनेंगी वसुंधरा राजे?

मोदी की गारंटी और वसुंधरा राजे का चेहरा

"मोदी की गारंटी" के बैनर तले भाजपा राजस्थान में महिला सशक्तिकरण का वादा कर रही है। राजस्थान के राजनीतिक माहौल में इन दिनों अचानक काफी बदलाव देखा गया। विपक्षी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद पीएम मोदी के वादों को लेकर भाजपा पर पलटवार कर रहे हैं। महिलाओं के मुद्दे ने राजस्थान चुनाव में जोर पकड़ लिया है, ऐसे में वसुंधरा राजे एक बार फिर मजबूत होती नजर आ रही है। भाजपा ने जब पहली बार वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाया था तो उस वक्त महिला सशक्तिकरण का संदेश देने की कोशिश की थी।

End of Feed