By-Election 2024 Voting Updates: यूपी, पंजाब, केरल, उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग समाप्त

Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand, Kerala By-Election 2024 (यूपी, पंजाब, केरल, उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव वोटिंग) Voting Updates: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हुई। इसके अलावा पंजाब की 4 विधानसभा सीटों, केरल और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर मतदान हो रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

Assembly By-Election 2024 (उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल, उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव वोटिंग) Voting Updates: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और केरल की कुल 15 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हुए। यूपी की 9, पंजाब की चार, केरल और उत्तराखंड की एक-एक सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। यदि यूपी की बात की जाए तो, उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में उतरे 30 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि 48 फीसद प्रत्याशी करोड़पति हैं। गैर सरकारी संगठन ‘यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर)’ ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

Assembly By-Election 2024 Voting Live

यूपी, पंजाब, केरल, उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी।

चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक मीरापुर में 57.02, मझावन में 50.41, खैर में 46.35, फूलपुर में 43.43, कुंदरकी में 57.32 , करहल में 53.92 और कटेहरी में 56.69 फीसद मतदान हुआ।

End of Feed