UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव में BJP का बड़ा दांव, भगवा गढ़ में भी उतारे मुस्लिम उम्मीदवार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 26, 2023, 12:26 PM IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : भाजपा ने यूपी के उन इलाकों में मुसलमानों को ज्यादा टिकट दिया है जहां पर उनकी आबादी अच्छी खासी है। खासकर मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर और अमरोहा में ज्यादातर टिकट मुसलमानों को मिला है। पार्टी ने वाराणसी एवं गोरखपुर में भी मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं।

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए सूब में सियासी लड़ाई ने जोर पकड़ लिया है। राज्य में दो चरणों चार मई और 11 मई को मतदान होगा जबकि चुनाव नतीजे 13 मई को आएंगे। लोकसभा चुनावों से पहले यूपी में नगर निकाय चुनाव के नतीजे काफी अहम साबित होंगे। इस चुनाव की अहमियत सभी राजनीतिक दल समझते हैं। नगर निकाय चुनाव में वैसे तो मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP)और समाजवादी पार्टी (SP)के बीच है। हालांकि, बहुजन समाज पार्टी (BSP) की उम्मीद उन शहरी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन की है जहां पर दलित वोटर ज्यादा हैं।

BJP flag

नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बड़ी संख्या में मुस्लिमों को दिए टिकट।

400 तक जा सकती है मुस्लिम उम्मीदवारों की सूची

बहरहाल, नगर निकाय चुनाव के लिए राज्य में सियासी रंगत अपनी जोर पकड़ चुका है। सभी दल अपने परंपरागत वोट बैंक पर पकड़ बनाए रखने के साथ-साथ उन वर्गों को अपनी तरफ आकर्षित करने में जुटे हैं जहां उनकी पकड़ कमजोर है। खासकर इस चुनाव में भाजपा मुस्लिमों समुदाय को रिझाने में जुटी है। मुस्लिम उम्मीदवारों से परहेज करने वाली भाजपा ने इस बार बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीद उतारे हैं। रिपोर्टों की मानें तो भाजपा अब तक करीब 250 मुस्लिमों को टिकट दे चुकी है। सूत्रों का कहना है कि मुस्लिम उम्मीदवारों की यह संख्या 400 तक जा सकती है। भगवा पार्टी ने जितने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं उनमें 90 प्रतिशत संख्या पसमांदा मुसलमानों की है।

End of Feed