मीरापुर सीट पर RLD उम्मीदवार मिथिलेश पाल को मिल सकती है जीत, जेवीसी एग्जिट पोल का दावा

UP By Poll Election Exit Poll Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए आज हुए उपचुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे सबके सामने हैं। Timesnow JVC के एग्जिट पोल के अनुसार, मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में रालोद उम्मीदवार मिथलेश पाल को जीत मिल सकती है।

आज यानी 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुए है। उपचुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही माना जा रहा है। मगर मायावती की बहुजन समाज पार्टी भी सभी 9 सीटों पर मैदान में उतरी है। इसी बीच मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार, यहां रालोद उम्मीदवार मिथलेश पाल को जीत मिल सकती है।

UP By Poll Election Exit Poll (1)

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में रालोद उम्मीदवार मिथलेश पाल को मिल सकती है जीत

वहीं इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार शाम पांच बजे तक लगभग 50 प्रतिशत वोट पड़े। प्रदेश की कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। जो मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान केन्द्र के अंदर पहुंच गए, उन सभी को वोट डालने दिया गया।

End of Feed