'मुंबई पर हमला करोगे तो हम आपको जरूर काटेंगे', फडणवीस पर उद्धव ठाकरे का विवादित बयान, Video

Maharashtra Assembly Election 2024 : उद्धव ठाकरे ने बीकेसी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'बटेंगे-कटेंगे छोड़िए, मुंबई पर हमला करोगे तो हम आपको जरूर काटेंगे।' उद्धव ने नाम लेकर फड़णवीस को धमकी दी है। महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। 20 नवंबर को यहां वोट डाले जाएंगे।

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में चुनाव-प्रचार के आखिरी दिन नेताओं के बोल 'जहरीले' हो गए हैं। मुंबई में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यूबीटी शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस पर बेहद विवादित बयान दिया। उद्धव ने बीकेसी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'बटेंगे-कटेंगे छोड़िए, मुंबई पर हमला करोगे तो हम आपको जरूर काटेंगे।' उद्धव ने नाम लेकर फड़णवीस को धमकी दी है।

Maharashtra Election 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024

भाजपा ने उद्धव पर किया पलटवार

उद्धव के इस विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि 'उद्धव ठाकरे हिंदू रक्षकों को काटने की बात कह रहे हैं। बाला साहेब और उद्धव में यही अंतर है। 1992-1993 में दाऊद ने जब मुंबई पर हमला किया तो बाला साहेब हिंदुओं को बचाने के लिए खड़े रहे लेकिन उद्धव ठाकरे हिंदू रक्षकों को काटने की बात कर रहे हैं।'

End of Feed