Varanasi Lok Sabha Election 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर रुझान आने के साथ ही विरोधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने कहा कि ये रुझान दिखाते हैं कि वर्तमान (पीएम) पूर्व बनने जा रहे हैं। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र से पीछे रहे। वाराणसी में रुझान सिर्फ ट्रेलर हैं।
वाराणसी के शुरुआती रुझान देख जोश में आया विपक्ष, जयराम रमेश बोले-पीएम अब भूतपूर्व पीएम बनने जा रहे हैं
- Authored by: अमित कुमार मंडल
- Updated Jun 4, 2024, 10:39 AM IST
बता दें कि वाराणसी में कुछ देर तक पीएम मोदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से करीब 6 हजार वोटों से पिछड़ रहे थे। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने दोबारा बढ़त बना ली।
End of Feed
