Times Now Navbharat-Matrize Opinion Poll Maharashtra: महाराष्ट्र में भले ही अभी विधानसभा चुनावों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस साल महाराष्ट्र का भी विधानसभा चुनाव होने तय है, क्योंकि नंवबर में विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में मुख्य रूप से एमवीए (कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट, एनसीपी शरद गुट) और महायुति (बीजेपी, एनसीपी, शिवसेना) के बीच मुकाबला है। इसी बीच टाइम्स नाउ नवभारत- मैट्रिज के ओपिनियन पोल में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। दोनों के बीच कुछ सीटों का ही फासला है।
टाइम्स नाउ नवभारत-मैट्रिज ओपिनियन पोल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
ये भी पढ़ें- हरियाणा में कांटे की लड़ाई या कांग्रेस मार रही है बाजी? जानिए क्या कहता है टाइम्स नाउ नवभारत- मैट्रिज का ओपिनियन पोल
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा ?
- सीएम उम्मीदवार: 29%
- गठबंधन: 23%
- सरकार का कामकाज: 11%
- किसानों से जुड़े मुद्दे: 5%
- रोजगार: 9%
- अन्य : 23%
आदिवासी वोटरों का पसंदीदा गठबंधन कौन ?
- महाविकास अघाड़ी: 42%
- महायुति गठबंधन: 34%
- अन्य कोई गठबंधन: 14%
- कह नहीं सकते: 10%
दलित वोटरों का पसंदीदा गठबंधन कौन ?
- महायुति गठबंधन: 43%
- महाविकास अघाड़ी गठबंधन: 32%
- अन्य कोई गठबंधन: 21%
- कह नहीं सकते: 4%
NCP (अजित) से गठबंधन पर BJP और RSS में मतभेद का प्रभाव दिखेगा?
- कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: 36%
- काफी प्रभाव पड़ेगा: 39%
- कुछ हद तक प्रभाव पड़ेगा : 22%
- कह नहीं सकते: 3%
चाचा शरद पवार के साथ जा सकते हैं अजित पवार ?
- हां: 45%
- नहीं: 33%
- कह नहीं सकते: 22%
MVA के सीएम चेहरे की घोषणा चुनाव पूर्व हो तो ?
- सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा: 29%
- नुकसान उठाना पड़ सकता है: 43%
- कोई खास असर नहीं: 14%
- कह नहीं सकते: 14%
महायुति के सीएम चेहरे की घोषणा चुनाव पूर्व हो तो ?
- सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा: 43%
- नुकसान उठाना पड़ सकता है: 30%
- कोई खास असर नहीं: 18%
- कह नहीं सकते: 9%
सीएम एकनाथ शिंदे के कामकाज को लेकर आपका क्या मत है?
- बहुत अच्छा: 39%
- औसत: 23%
- बिलकुल अच्छा नहीं: 21%
- कह नहीं सकते: 17%
मराठा आरक्षण मुद्दे का NDA पर कैसा चुनावी असर?
- नुकसान होगा: 34%
- फायदा होगा: 24%
- कोई असर नहीं: 31%
- कह नहीं सकते: 11%
चुनाव में लाडली बहना योजना का कितना असर दिखेगा ?
- बहुत ज्यादा प्रभावी: 58%
- कुछ हद तक प्रभावी साबित होगी: 24%
- कोई लाभ नहीं होगा: 6%
- पता नहीं /कह नहीं सकते: 5%
- प्रचार का एक तरीका: 7%
चुनाव से पहले लाडला भाई योजना के एलान का कितना असर ?
- गेमचेंजर: 36%
- कुछ असर: 33%
- कोई असर नहीं : 22%
- कह नहीं सकते : 9%
आपका पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा कौन है ?
- एकनाथ शिंदे : 37%
- उद्धव ठाकरे : 21%
- देवेंद्र फडणवीस: 21%
- शरद पवार : 10%
- अन्य : 11%
महाराष्ट्र का ओपिनियन पोल
कुल सीट- 288
| पार्टी | वोट% | सीट |
| BJP | 26.2 % | 83-93 |
| SHS (SS) | 6.8 % | 42-52 |
| NCP (AP) | 2.8 % | 07-12 |
| CONG | 16.2 % | 58-68 |
| SHS(UBT) | 14.2 % | 26-31 |
| NCP (SP) | 13.7 % | 35-45 |
| OTH | 10.1 % | 03-08 |
महाराष्ट्र का ओपिनियन पोल (गठबंधन वाइज)
- MAHAYUTI: 137-152
- MVA: 129-144
- OTH: 03-08
