वक्फ बोर्ड में बदलाव का समय आ गया है, यूसीसी को लागू होने से नहीं रोक सकता कोई...झारखंड में गरजे अमित शाह

रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया, राहुल गांधी की चार पीढ़ियां आपके आरक्षण को छू नहीं सकतीं। झामुमो-राहुल बाबा देश को जातियों के आधार पर बांट रहे हैं।

Amit Shah in Jharkhand: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड में रैली कर विपक्षी जेएमम-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोला। इस दौरान शाह ने वक्फ बोर्ड का मामला भी जोर-शोर से उठाया। शाह ने वक्फ बोर्ड पर कर्नाटक में मंदिरों, ग्रामीणों और अन्य लोगों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया और कहा कि अब समय आ गया है कि बोर्ड में बदलाव किया जाए और संबंधित अधिनियम में संशोधन किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू होने से नहीं रोक सकता, जो घुसपैठियों को रोकने के लिए आवश्यक है। उन्होंने आदिवासियों को आश्वासन दिया कि उन्हें इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा।

shah in jharkhand

अमित शाह

वक्फ बोर्ड को जमीन हड़पने की आदत

झारखंड के बाघमारा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, वक्फ बोर्ड को जमीन हड़पने की आदत है। कर्नाटक में इसने ग्रामीणों की संपत्ति हड़प ली है... इसने मंदिरों, किसानों और ग्रामीणों की जमीनें हड़प ली हैं... मुझे बताइए कि वक्फ बोर्ड में बदलाव की जरूरत है या नहीं। हेमंत बाबू और राहुल गांधी कहते हैं, नहीं। मैं कहता हूं कि उन्हें विरोध करने दीजिए, भाजपा वक्फ अधिनियम में संशोधन करने वाला विधेयक पारित करेगी। हमें कोई नहीं रोक सकता।

End of Feed