Wayanad By Election: वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी के प्रचार में लगे हैं कांग्रेस के टॉप नेता, ये है List

प्रियंका गांधी वाड्रा के नॉमिनेशन में सोनिया गांधी, खरगे,राहुल गांधी सहित राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी शीर्ष नेता शामिल थे, नेताओं का वायनाड आकर प्रचार करने का सिलसिला प्रचार के आख़िरी दिन भी चल रहा है।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ वायनाड लोकसभा उपचुनाव और 13 राज्यों के 47 सीटो पर विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर सभी पर्टिया प्रचार में अपना दमख़म दिखा रही है, लेकिन इन सभी चुनाव में कांग्रेस के लिए सबसे अहम वायनाड का चुनाव है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कांग्रेस वायनाड के चुनाव प्रचार में जितनी व्यस्त है उतनी महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी नही।

wayanad lok sabha by election

वायनाड लोकसभा उपचुनाव

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज प्रियंका गांधी वाड्रा के पक्ष में वायनाड में रोड शो किया जिसमे संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा भी मौजूद थे।

End of Feed