Rajasthan BJP Candidate Third List Release: बीजेपी की राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरी सूची (Rajasthan BJP candidate Third list) में 58 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, इस लिस्ट में राज्य के सीएम अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौड़ और सचिन पायलट के सामने बीजेपी ने टोंक विधानसभा से अजीत सिंह मेहता को चुनाव मैदान में उतारा है गौर हो कि बीजेपी के 18 नामों की घोषणा बाकी है।
बीजेपी की राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरी सूची जारी
ध्यान रहे कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तीसरी सूची पर मंथन किया गया था और कहा जा रहा था कि इसमें 50 से 55 प्रत्याशियों के नाम शामिल हो सकते हैं हालांकि तीसरी लिस्ट में 58 नामों की घोषणा कर दी गई है वहीं बाकी सीटों पर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है बीजेपी विरोध के चलते इन सीटों पर मंथन अभी कर रही है, ऐसा कहा जा रहा है।
BJP की इस तीसरी लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम भी आए सामने
- जयपुर की हवामहल सीट से हिंदू फायर ब्रांड संत बालमुकुंद आचार्य को मिला टिकट
- करौली से दर्शन सिंह गुर्जर ने कल ही की थी भाजपा ज्वाइन और आज मिल गया उन्हें टिकट
- डॉ किरोडी लाल मीणा के भतीजे राजेन्द्र मीणा को मिला महुआ से टिकट
- बीजेपी के गद्दार नेता मदनलाल दिलावर को मिला रामगंज मंडी से टिकट
- जातीय समीकरण साधते हुए गजेन्द्रसिंह,वसुंधरा राजे, किरोड़ीलाल मीणा,सतीश पूनिया के लोगों को मिला टिकट
