BJP विधायकों में से ही होगा दिल्ली का अगला सीएम, महिला को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद

बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद जोरदार वापसी की है लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है। कई नाम रेस में और चर्चा में हैं।

Who Will Be Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल कर तो ली, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार है। कई नाम सीएम पद की रेस में है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली का अगला सीएम विधायकों में से होगा। महिला विधायक भी सीएम चेहरा हो सकती है।

BJP

कौन बनेगा दिल्ली का सीएम?

महिला विधायक बन सकती है डिप्टी सीएम

सोशल इंजीनियरिंग के लिहाज से पार्टी किसी महिला विधायक को डिप्टी सीएम भी बना सकती है। मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलितों का अच्छा प्रतिनिधित्व होगा। बहरहाल, सीएम पद की रेस में सबसे आगे प्रवेश वर्मा का है जिन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है।

End of Feed