तेलंगाना चुनाव: बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष रामा राव को निर्वाचन आयोग का नोटिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2023, 11:32 PM IST

चुनाव आयोग ने रामाराव से 26 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक सरकारी संस्थान के दौरे और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग के संबंध में उनका रुख स्पष्ट करने को कहा।

निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और आईटी मंत्री के. टी. रामा राव को यहां एक सरकारी संस्थान का दौरा करने और कथित तौर पर राजनीतिक गतिविधियों के लिए मंच का उपयोग करने के लिए शनिवार को नोटिस जारी किया और रविवार दोपहर तक जवाब मांगा। आयोग ने रामाराव से 26 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक सरकारी संस्थान के दौरे और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग के संबंध में उनका रुख स्पष्ट करने को कहा।

k t rama rao

केटी रामा राव को चुनाव आयोग ने दिया नोटिस

आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि उसे कांग्रेस के सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला से शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बीआरएस के स्टार प्रचारक रामा राव ने 20 नवंबर को 'टी-वर्क्स' के कार्यालय का दौरा कर बड़ी संख्या में वहां कार्यरत युवाओं से बातचीत की थी।

End of Feed