तेलंगाना में कौन बनेगा सिकंदर? BRS के आगे कांग्रेस-BJP रहीं 'फ्लॉप', पिछले दो चुनावों में ऐसा रहा ट्रैक रिकॉर्ड

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 26, 2023, 07:48 AM IST

Telangana Assembly Elections 2023: दरअसल, तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। 30 नवंबर को वहां पर विस चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर, 2023 को वोटों की गिनती की जाएगी।

Telangana Assembly Elections 2023: दक्षिण भारतीय सूबे तेगंलाना की सियासी जंग में इस बरस हर तरफ दावों का दमदार दंगल देखने को मिला, पर जनता राज्य के विकास और बेहतरी के लिए ग्रीन सिग्नल देगी...इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, थोड़ा पीछे जाकर तेलंगाना में चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो साफ समझ आ जाता है कि वहां पर केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस के आगे कांग्रेस और भाजपा फ्लॉप ही रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे सीटें जीतने के मामले में बीआरएस से काफी पीछे रही हैं। आइए, एक नजर डालते हैं सूबे में हुए पिछले दो विस चुनाव के नतीजों पर:

telangana elections 2023

Telangana Assembly Elections 2023: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

2014 में कुछ ऐसी थी तस्वीर

BRS- 63 सीट

Congress- 21 सीट

AIMIM- 15 सीट

BJP- पांच सीट

अन्य- आठ सीट

2018 में क्या हुआ था?

BRS- 88 सीट

Congress- 19 सीट

AIMIM- सात सीट

BJP- एक सीट

अन्य- चार सीट

सूबे की कुल सीटों में से लगभग 45 सीटों पर मुस्लिमों पर प्रभाव है, जबकि समूचे सूबे में 13 प्रतिशत मुसलमान मतदाता हैं। मुस्लिमों के पोस्टरबॉय कहलाने वाले असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शेष सीटों पर उसने बीआरएस का समर्थन किया है।

उधर, कांग्रेस की ओर से भी इस चुनाव में दम झोंका गया और बीजेपी ने भी अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए पुरजोर कोशिशें कीं। दरअसल, भाजपा दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में अपनी सत्ता गंवा चुकी है। ऐसे में वह तेलंगाना के जरिए साउथ में अपनी उपस्थिति को दर्ज कराना चाहती है।

End of Feed