तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस का सबसे बड़ा सियासी दांव, जानिए क्या है रणनीति

लंबे और सफल राजनीतिक जीवन के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद कांग्रेस ने दक्षिण भारत की सियासत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि इंदिरा अम्मा के रूप में लोगों के सामने रखी थी।

Telangana Election: साल 2023 का आखिरी विधानसभा चुनाव तेलंगाना में हो रहा है। राज्य में आज चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है, ऐसे में कांग्रेस सोनिया गांधी को चुनाव प्रचार में उतार कर इमोशनल कार्ड खेल सकती हैं। हालांकि सेहत की वजह से सोनिया के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अगर आखिरी समय में सोनिया नहीं पहुंच सकी तो राहुल गांधी की मौजूदगी में उनका वीडियो संदेश जारी कर दिया जाएगा। आज दो बजे तेलंगाना के मलकाजगिरी में राहुल गांधी का रोड शो होना है। मलकाजगिरि से तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी संसद हैं, जहां लाखों का जनसैलाब उमड़ना तय है।

Sonia And Rahul  Gandhi

तेलंगाना में कांग्रेस का दांव

इंदिरा अम्मा की तर्ज पर सोनिया अम्मा का दांव

लंबे और सफल राजनीतिक जीवन के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद कांग्रेस ने दक्षिण भारत की सियासत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि इंदिरा अम्मा के रूप में लोगों के सामने रखी थी। अब कुछ कुछ उसी तर्ज पर अब 78 साल की सोनिया गांधी को दक्षिण भारत मे सोनिया अम्मा के तौर पर प्रचारित कर कांग्रेस सबसे बड़ा दांव खेल रही है। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले राज्य के प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा था वो सोनिया गांधी के अम्मा वाले स्वरूप की तस्दीक कर देता है। ठाकरे ने कहा था, जनता की भावनाओं के तहत सोनिया जी ने तेलंगाना बनाया, लेकिन 10 सालों में केसीआर ने सिर्फ राज्य को लूटा, अब 10 साल बाद जनता बदलाव चाहती है।

End of Feed