तेलंगाना चुनाव: शाह-नड्डा ने BJP नेताओं के साथ की बैठक, 66 उम्मीदवारों के नामों पर मंथन

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 1, 2023, 04:54 PM IST

बताया जा रहा है कि इस बैठक में तय किए गए नामों पर बुधवार शाम को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी।

Telangana elections 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक कर राज्य की बची हुई 66 विधान सभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में तय किए गए नाम पर आज शाम को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी और उसके बाद पार्टी तेलंगाना के उम्मीदवारों की अपनी अगली लिस्ट आज देर रात या कल जारी कर सकती है।

तेलंगाना चुनाव: शाह-नड्डा ने BJP नेताओं के साथ की बैठक, 66 उम्मीदवारों के नामों पर मंथन

ये नेता बैठक में शामिल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बुधवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, तेलंगाना के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव बी. संजय कुमार और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण सहित तेलंगाना कोर कमेटी के कई अहम नेता शामिल हुए।

End of Feed