तमिलनाडु में बढ़ी हलचल; कन्याकुमारी में पीएम मोदी ने रोड शो कर दिखाई ताकत, DMK बनाम NDA के बीच कड़ा मुकाबला तय

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरकोइल में रोड शो कर चुनावी माहौल को और गर्मा दिया। इस दौरान एनडीए के सहयोगियों ने भी जीत का दावा करते हुए एडप्पादी के. पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार बताया।

PM Modi Road Show Kanyakumari: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Election 2026) की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल में रोड शो किया। इस कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी उनके साथ थे। रोड शो के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने नागरकोइल में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके साथ ही, अपने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम एम.जी. रामचंद्रन (MGR) और DMK के संस्थापक और पूर्व सीएम सी.एन. सी. एन. अन्नादुरै को पुष्पांजलि अर्पित की।

PM Narendra Modi During Road Show in Kanyakumari (Photo: ANI)

कन्याकुमारी में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: ANI)

भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने कही यह बात

इस बीच, भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत पर विश्वास जताया, उन्होंने कहा कि इस बार एडप्पादी के. पलानीस्वामी के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हमें कोयंबटूर और पूरे तमिलनाडु में विश्वास है कि इस बार एनडीए भारी के साथ सत्ता में आएगी। तमिलनाडु की जनता बदलाव चाहती है। वे चाहते हैं कि डीएमके सरकार से बाहर हो जाए। हम सिंगनल्लूर में हैं, जहां मौजूदा विधायक, केआर जयराम ने लोगों का विश्वास जीता है। वे एक बहुत वरिष्ठ एआईएडीएमके नेता हैं। हम जिन भी जगहों पर प्रचार कर रहे हैं, वहां हमे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बार, हमें उम्मीद है कि एडप्पादी के. पलानीस्वामी भारी मतों के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे।"

End of Feed