तालिबान का उपचार तो बजरंग बली की गदा ही है...बोले योगी आदित्यनाथ, गाजा पर इजराइली हमले का किया समर्थन

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 2, 2023, 07:00 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि वह देश में समस्या का पर्याय बन चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि तालिबानी सोच का इलाज बजरंगबली की गदा ही है।

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमास युद्ध के बीच गाजा पर इजराइली हमलों का समर्थन करते हुए कहा कि इजराइल तालिबानी मानसिकता को कुचल रहा है। चुनावी राज्य राजस्थान में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने इजराइल-हमास युद्ध का जिक्र किया और कहा कि तालिबान का उपचार तो बजरंगबली की गदा ही है। उन्होंने कहा, देख रहे हैं ना इस समय गाजा में इजराइल तालिबानी मानसिकता को कैसे कुचलने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा, सटीक तारिके से बिल्कुल सटीक निशाना मार मार कर कुचल रहा है।

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर निशाना (फाइल फोटो)

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि वह देश में समस्या का पर्याय बन चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि तालिबानी सोच का इलाज बजरंगबली की गदा ही है। आदित्यनाथ ने राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर भी राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। वह तिजारा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व सांसद बाबा बालकनाथ द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

End of Feed