लोकसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया नई पार्टी का ऐलान, INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 06:25 PM IST

Swami Prasad Maurya New Party: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने नए राजनीतिक दल राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की घोषणा की। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का काम करेगी।

Swami Prasad Maurya New Party: स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बीजेपी को देश से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे। उन्होंने बताया कि हम इंडिया गठबंधन के नेताओं से बात करके यह सुनिश्चित करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार हो। बीजेपी को हराने के लिए मैं सभी बलिदान देने के लिए तैयार हूं।

Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी की घोषणा की

इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, जिस तरीके से देश में अराजकता है, देश बेचा जा रहा है, लोकतंत्र की हत्या हो रही है। करोड़ों नौजवानों को बेरोजगार बनाकर रोटी के मोहताज किया जा रहा है। महंगाई कमर तोड़ रही है, किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इनको देखते हुए भाजपा सरकार देशहित में हटाना जरूरी हो गया है। यह काम इंडिया गठबंधन ही कर सकती है। हम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के माध्यम से यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे।

End of Feed