एक चुनाव अधिकारी पर कांग्रेस उम्मीदवार के साथ मारपीट का आरोप; जयराम रमेश बोले- मामले की हो जांच

Delhi Chunav 2025: कांग्रेस ने एक चुनाव अधिकारी द्वारा दिल्ली में उसके एक उम्मीदवार के साथ कथित तौर पर मारपीट करने की घटना की रविवार को जांच की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने रिठाला से उसके उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के साथ मारपीट की।

Delhi Chunav 2025: कांग्रेस ने एक चुनाव अधिकारी द्वारा दिल्ली में उसके एक उम्मीदवार के साथ कथित तौर पर मारपीट करने की घटना की रविवार को जांच की मांग की और कहा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने यह दावा भी किया कि यह कांग्रेस के लिए बढ़ते समर्थन को रोकने का आम आदमी पार्टी और भाजपा का हताशा से भरा प्रयास है।

Jairam Ramesh

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फोटो साभार: @INCIndia)

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने रिठाला से उसके उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के साथ मारपीट की। पार्टी ने इसको लेकर शनिवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई थी। रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कांग्रेस के रिठाला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुशांत मिश्रा पर कल निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया। अधिकारी ने उन्हें पदयात्रा करने से रोकने का भी प्रयास किया, जबकि इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पहले ही अनुमति दे दी थी। "

End of Feed