सीट बंटवारे पर थोड़ा आगे बढ़ा 'INDI' अलायंस, राम गोपाल यादव बोले-सीटों पर बनी सहमति, प्रत्याशियों की घोषणा जल्द

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 01:59 PM IST

Loksabha Election 2024: इस बीच, सपा नेता डिंपल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने में और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी चुनाव 'संविधान को बचाने' के बारे में होंगे। सपा ने मैनपुरी सहित 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर 'INDI' गठबंधन थोड़ा आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है। समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत के बाद उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। कुछ ही दिनों में गठबंधन के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले सपा ने मैनपुरी सहित 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए। सूत्रों का कहना है कि सपा की इस सूची से कांग्रेस असहज हुई और उसने अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद सपा नेता का यह बयान आया है। सपा ने मैनपुरी सीट से डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है।

ram gopal yadav

सपा नेता राम गोपाल यादव।

'हमने 16 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं'

सपा नेता ने कहा, 'हमने 16 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हम कुछ दिनों में और सीटें घोषित करेंगे। कांग्रेस और सपा उत्तर प्रदेश में अंतिम समझौते पर पहुंच गए हैं।' इस बीच, सपा नेता डिंपल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने में और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी चुनाव 'संविधान को बचाने' के बारे में होंगे।

End of Feed