सोनिया गांधी मुझे तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनाने जा रही हैं, चुनाव से पहले कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के दावे से कांग्रेस में विवाद!

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 15, 2023, 10:58 AM IST

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले सीनियर कांग्रेस नेता और नलगोंडा से सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने दावा किया कि सोनिया गांधी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने जा रही हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने यह दावा किया है।

हैदराबाद: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। मुख्य मुकाबला बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। इसी बीच सीनियर कांग्रेस नेता और नलगोंडा से सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी उस समय विवादों में आ गए जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। जिसमें वह कथित तौर पर कह रहे हैं कि सोनिया गांधी मुझे सीएम पद देने जा रही हैं। कथित पांच सेकंड की क्लिप में रेड्डी मंगलवार को नलगोंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं और तेलुगु में यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सोनिया गांधी मुझे सीएम पद देने जा रही हैं। उनसे सीनियर कोई नहीं है। तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

Komatireddy Venkat Reddy, Telangana Assembly Elections 2023

सीनियर कांग्रेस नेता और नलगोंडा से सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी

यह तब हुआ है जब कांग्रेस ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश नहीं किया है। कांग्रेस में कई संभावित लोग हैं जिन्होंने पार्टी के सत्ता में लौटने पर शीर्ष पद के लिए दावा पेश किया है। राज्य कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी, पूर्व राज्य प्रमुख उत्तम रेड्डी और कांग्रेस नेता मधु यक्षी गौड़ सबसे पुरानी पार्टी के दावेदारों में से हैं।

End of Feed