INDI अलांयस में आसान नहीं होगा सीट बंटवारा! MP में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सपा-कांग्रेस में फंसा पेंच

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Oct 16, 2023, 07:33 AM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सीट बंटवारे पर कांग्रेस और सपा के बीच तालमेल का अभाव है और इसकी वजह से सीटों को लेकर गतिरोध पैदा हुआ है। सपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने एमपी विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: INDI अलायंस के बीच सीट का बंटवारा आसान नहीं रहने वाला है, इसके संकेत मध्य प्रदेश से मिलने लगे हैं। रिपोर्टों की मानें तो मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियां किसी सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर पहुंचने में नाकाम रही हैं। दोनों पक्षों की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। राज्य में कम से कम विधानसभा की पांच ऐसी सीटें हैं जिन पर पेंच फंसा हुआ है। अब देखना यह होगा कि सीट शेयरिंग पर तकरार का असर क्या उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर भी पड़ेगा?

Akhilesh Yadav

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं।

पांच सीटों पर कांग्रेस-सपा दोनों ने उतारे उम्मीदवार

दरअसल, कांग्रेस ने रविवार को एमपी के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की इस सूची से सपा नेता एवं कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। पार्टी कैडर की नाराजगी को देखते हुए सपा नेतृत्व ने लखनऊ में सपा मुख्यालय पर एमपी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। बताया जाता है कि इस बैठक में सीटों को लेकर लंबी चर्चा हुई। इसके बाद सपा ने नौ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने का फैसला किया। खास बात यह है कि इनमें से कम से कम पांच सीटें ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस पहले ही अपना उम्मीदवार उतार चुकी है।

End of Feed