सज्जन वर्मा के बिगड़े बोल, प्रेमचंद गुड्डू को बताया सांप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2023, 01:54 PM IST

Madhya Pardesh Assembly Election 2023: प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज हैं और उन्होंने रतलाम के आलोट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुड्डू के मैदान में उतरने से कांग्रेस की चिंता बढ़ाने लगी है। यही कारण है कि पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने गुड्डू पर हमला बोला है।

Madhya Pardesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के बिगडे़ बोल सामने आ रहे हैं। अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपने पुराने साथी और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को सांप करार दिया है। इस पर भाजपा ने मोहब्बत की दुकान का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है।

sajjan

प्रेमचंद गुड्डू को बताया सांप

टिकट वितरण से नाराज हैं गुड्डू

प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज हैं और उन्होंने रतलाम के आलोट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुड्डू के मैदान में उतरने से कांग्रेस की चिंता बढ़ाने लगी है। यही कारण है कि पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने गुड्डू पर हमला बोला है।

End of Feed