तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा का 'चीयरलीडर', बिहार चुनाव को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Bihar Politics: राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने ईसी को भाजपा का 'चीयरलीडर' बताया है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सत्ता में काबिज रहने के लिए तिकड़म, डीलिंग और मैनेजमेंट कैसे किया जाए, इसके लिए बिहार आ रहे हैं। क्या ये महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने के लिए बिहार आ रहे हैं?

Tejashwi Yadav Slams Election Commission: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भड़कते हुए कहा कि आयोग संविधान और लोकतंत्र के कैंसर की तरह काम कर रहा है। चुनाव आयोग भाजपा का 'चीयरलीडर' बन चुका है। उसे बिहार में जब चुनाव कराना है, कराए। हम लोग तैयार हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार की जनता इस बार नई सरकार चाहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं। अब वह 'पकड़ौआ' मुख्यमंत्री हो चुके हैं। बिहार में चंद अधिकारी सरकार चला रहे हैं। अफसरशाही चरम सीमा पर है।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर तंज।

चुनाव आयोग पर भड़के राजद नेता तेजस्वी यादव

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बिहार यात्रा पर कहा, 'हर दिन कोई न कोई आएगा। दिल्ली चुनाव खत्म हो गया है। हर कोई बिहार आ रहा है। इन लोगों को बिहार और यहां के लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है। वे केवल सत्ता में बने रहने के लिए आ रहे हैं। उन्हें किसी और चीज से मतलब नहीं है। क्या वे बिहार को कारखाने देने आ रहे हैं? क्या वे बिहार से पलायन को रोकने आ रहे हैं? वे केवल अपने स्वार्थ के लिए आ रहे हैं।'

End of Feed