रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है मामला

Delhi Politics: दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट पर चुनावी जंग अब और दिलचस्प हो गई है। पहले आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद अब भाजपा नेता ने पलटवार करते हुए, सीएम के खिलाफ शिकायत की है। आपको बताते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है।

Ramesh Bidhuri vs Atishi: भारतीय जनता पार्टी के नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सीएम आतिशी के बीच आर पार की जंग तेज हो गई है। एक दिन पहले ही आतिशी ने आयोग से की शिकायत की थी कि 'आप' कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ता कालकाजी विधानसभा में प्रताड़ित कर रहे है। एक दिन बाद ही बिधूड़ी ने सीएम आतिशी के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी है।

Ramesh Bidhuri vs Atishi

रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी के खिलाफ की शिकायत।

सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी की शिकायत

कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ कथित रूप से झूठी शिकायतें दर्ज कराने और प्रशासन पर अनुचित दबाव डालने की शिकायत दर्ज कराई है।

End of Feed