BJP Rajya Sabha Candidates 2nd List: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश से चार और ओडिशा से उम्मीवारों की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल है। इससे पहले पहली लिस्ट में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी।
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट।
इन पांच नेताओं को भाजपा ने राज्यसभा के लिए दिया टिकट
बीजेपी ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की।
- मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन
- मध्य प्रदेश से उमेश नाथ महाराज
- मध्य प्रदेश से माया नारोलिया
- मध्य प्रदेश से बंसीलाल गुर्जर
- ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
सुधांशु त्रिवेदी और आरपीएन सिंह को बनाया है उम्मीदवार
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य,संगीता बलवंत और नवीन जैन को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।
भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की रविवार को जारी लिस्ट में बिहार से धर्मशीला गुप्ता एवं डॉ. भीम सिंह, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को भी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।
