Rajasthan Chunav: अशोक गहलोत अपनी सीट भी सुरक्षित कर पाए तो बड़ी बात होगी, बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने किया बड़ा दावा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 18, 2023, 08:39 AM IST

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है। राजस्थान में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने बड़ा दावा किया कि अगर सीएम गहलोत अपनी सीट सुरक्षित कर पाए तो यह बड़ी बात होगी।

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार को राजस्थान के नक्शे से 'हटा' दिया जाएगा। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार राजस्थान के नक्शे से हट जाएगी। अगर सीएम गहलोत अपनी सीट सुरक्षित कर पाए तो यह बड़ी बात होगी। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान नजदीक आते ही कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राहुल गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'गांधी परिवार' की सभी चार पीढ़ियां अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विकास के खिलाफ थीं।

Rajendra Rathod, Ashok Gehlot, Rajasthan Assembly Elections 2023

Rajasthan Assembly Elections 2023: अशोक गहलोत को लेकर बीजेपी नेता का बड़ा दावा

नसीराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इन दिनों राहुल गांधी लगातार ओबीसी समुदायों के बारे में बोल रहे हैं। गांधी परिवार की सभी चार पीढ़ियां, जिनमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब खुद राहुल गांधी ओबीसी के विकास के खिलाफ रहे हैं।

End of Feed