Rajasthan Elections से पहले कांग्रेस को झटका! पार्टी कैंडिडेट गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन, इस सीट पर नहीं होगा मतदान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 15, 2023, 10:56 AM IST

Who was Gurmeet Singh Kunnar: दरअसल, राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर 25 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Who was Gurmeet Singh Kunnar: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। वहां करणपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है। वह बीमार चल रहे थे और देश की राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार (15 नवंबर, 2023) को समाचार एजेंसी एएनआई को इस बारे में उनके बेटे ने बताया कि कुन्नर सुबह नहीं रहे। उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। अब उनके पार्थिव शरीर को गृह स्थान श्रीगंगानगर ले जाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस सीट (करणपुर) से तीन बार के पार्टी विधायक की मृत्यु चलते अब वहां 25 नवंबर, 2023 को मतदान नहीं होगा।

Gurmeet Singh Kunnar

गुरमीत सिंह कुन्नर। (फाइल)

'myneta.info' पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कुन्नर 12वीं पास थे। साल 2018 के उनके चुनावी हलफनामे की मानें तो तब उनके पास 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति थी, जिसमें ढाई लाख से अधिक वह कैश रखते थे। साथ ही उनके पास कृषि भूमि, कमर्शियल इमारतें और रिहायशी बिल्डिंग्स भी हैं। उनके नाम पर कोई गाड़ी तो नहीं थी। हालांकि, 30 लाख रुपए से अधिक की जूलरी जरूर थी। दरअसल, राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर 25 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

End of Feed